कैमोर मूडा पहाड़ पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की हुई दर्दनाक मौत



ब्रेकिंग न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)
अमिलिया थाना के कैमोर मूड़ा पहाड़ मे बिना हेलमेट के तेज गति से बाइक चलाने के कारण बाइक सवार तीन लोग नियंत्रण खोकर कैमूर मुंडा पहाड़ के डिवाइडर से टकरा गये बाइक की गति इतनी तेज थी कि तकरीबन 20 मीटर दूर तक घसीटते हुए बाइक डिवाइडर से जा टकराई, मुंह में गंभीर चोट लगने के कारण एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए |
घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया थाना से सब इंस्पेक्टर इंद्रराज सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति रमेश कोल पिता मोतीलाल कोल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बगैहा थाना शाहपुर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी वहीं दो गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से हनुमाना चिकित्सालय भेजने की ततपर्ता दिखाई | मर्ग कायम कर पुलिस विवेचना में जुट गई है वहीं बाडी को मर्चुरी हाउस भेजने की व्यवस्था किए | घायलों के नाम बृजेश कोल एवं विनोद कोल बताया जा रहा है l पल्सर गाड़ी नंबर MP17 ZE 9197
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)