मध्यान भोजन की थाली में सिर्फ दाल चावल, हरी सब्जियां गायब

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
पड़रिया खुर्द स्कूल के छात्रों को नहीं मिल पा रहा पोषण युक्त आहार
मामला है,पड़रिया खुर्द का शासकीय,प्राथमिक शाला में बच्चों को बस दाल चावल ही दिया जाता है, उनकी थाली से हरी सब्जी गायब है, यह नजारा सिर्फ एक स्कूल तक ही सीमित नहीं है विकासखंड के अनेक स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चों की थाली में मेन्यू के अनुसार दी जाने वाली खाद्य सामग्री ही नदारत रहती है, जबकि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए पोषण युक्त भोजन खिलाने हेतु मेन्यू बनाया गया है। जिसमें प्रोटीन और वसायुक्त भोजन दिए जाने हेतु हरी सब्जियां, फल, दूध, हलवा, खीर, पूड़ी,चना, राजम रोटी, पुलाव आदि शामिल किए गए हैं। बावजूद इसके बच्चों को मेन्यू से हटकर खाना परोसा जा रहा है। सब्जियां नहीं परोसने का कारण तो कई समूह सब्जियों में महंगाई बढ़ जाने की बात कह रहे हैं।
वही रसोइयों से जब बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया है की 4 दिन से सब्जी नहीं बनाया गया है। स्कूल में सब्जी उपलब्ध नहीं है