Breaking News

नेशनल एनिमल डीजीज कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण कार्यक्रम 15 फरवरी तक जारी रहेगा

0 245

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने जानकारी देकर बताया है कि संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग भोपाल के पत्र दिनांक 19.12.2024 के अनुसार जिले में नेशनल एनिमल डीजीज कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत एफएमडी (मुंह पका एवं खुर पका रोग) टीकाकरण कार्यक्रम 01.01.2025 से 15.02.2025 तक पूर्ण किया जाना है। एफएमडी टीकाकरण कार्यक्रम निःशुल्क भैसवंशीय पशुओं में किया जाना है। टीकाकरण कार्य के सम्पादन के लिए जिले में पदस्थ सभी पशु चिकित्सकों एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के द्वारा किया जावेगा। जिले के समस्त पशुपालक पशु पालन विभाग की नजदीकी संस्थाओं से टीकाकरण कराने में सहयोग प्रदान करें।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment