श्योपुर ,,, पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर … गट्टा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

विजयपुर के भैंसाईपुरा गांव में गुरुवार को अल सुबह करीब पांच बजे गट्टा बनाने वाली फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा मशीन सहित लाखों रुपए कीमत का भूसा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी, लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह से नहीं बुझ सकी। भैंसाई गांव में एमएसजीडी ग्रीन एनर्जी प्रोडक्ट नाम से संचालित गट्टा फैक्ट्री का है, जहां अज्ञात कारणों से आग भड़की है। इस आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है, और पुलिस बल भी वहां पहुंच गया है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर की रिपोर्ट