Breaking News

सांसद डॉक्टर मिश्रा ने रेल्वे के कार्यों का क्या निरीक्षण, बोले इसी वर्ष होगा रेल का सपना पूर्ण

0 312


सीधी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ राजेश मिश्रा ने आज ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना के अंतर्गत बघवार, रामपुर, चुरहट वह अन्य प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों का और रेलवे के कार्यों का सघन निरीक्षण करते हुए कार्यों का जायजा लिया।
रेल्वे के कार्यो का जायजा लेने के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सीधी जिले वासियो का सपना, सीधी में रेल हो, का इसी वर्ष पूर्ण हो, ऐसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं हमारी सरकार की मंशा है।
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि आज रेलवे के इंजन का ट्रायल सीधी की सीमा में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। पटरी बिछाने का कार्य चुरहट तक लगभग पूर्ण हो चुका है। बड़े ओवर ब्रिज एवं पूलों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। सोन नदी के ब्रिज का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार से रेलवे स्टेशनों के भी कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं या पूर्णता की ओर हैं।
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मेरी यह कोशिश है कि इसी वर्ष रेल सीधी में पहुंचे और निश्चित रूप से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण करने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं। इस दौरान रेलवे के डिप्टी सी ई राजेश खरे , जिला पंचायत सीओ अंशुमान राज, संजय पाठक, अमन सेठ, गिरधर मीना, कुलदीप शर्मा, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी , एसडीम एवं अन्य प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।
सादर प्रकाशनार्थ
सांसद जनसंपर्क अधिकारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment