Breaking News

निराश्रित गोवंश का संरक्षण करें शासन प्रशासन: राधेश्याम

0 430


– किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए करनी पड़ रही मशक्कत।
श्योपुर
निराश्रित व बेसहारा गोवंश के कारण श्योपुर जिले के किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है ऐसी स्थिति में सरकार को निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए कार्य योजना बनाकर प्रयास करना चाहिए। यह मांग किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने करते हुए कहा कि क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की संख्या में भारी इजाफा हुआ है परंतु सरकार एवं जिले का प्रशासन निराश्रित गोवंश का संरक्षण करने की दिशा में कोई भी गंभीर प्रयास नहीं कर रहा हैं । क्षेत्र में अधिक से अधिक गौशालाओं का संचालन सरकार एवं समाज को मिलकर करना चाहिए ताकि निराश्रित एवं बेसहरा गोवंश का संरक्षण किया जा सके। बेसहारा गोवंश एवं अन्य आवारा जानवरों की समस्या के कारण श्योपुर जिलें किसानों को खेती करने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है, फसलों की सुरक्षा करने के लिए किसानों को बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है । रात में किसान जागकर बेसहरा गोवंश एवं अन्य आवारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं । पिछले दिनों बत्तीसा क्षेत्र के अनेक गांवों के किसानों ने सैकड़ों बेसहरा गोवंश को एकत्रित करके श्योपुर शहर के आगे जंगलों में छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। शासन प्रशासन निराश्रित गोवंश के संरक्षण की दिशा में उचित कार्रवाई करें अन्यथा क्षेत्र के किसानों के साथ आंदोलन करने की योजना बनाई जाएगी।

ब्यूरो चीफ नबी अहमद कुरैशी श्योपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment