गैस सिलेंडरो से भरा ट्रक पलटा, ट्रक में फंसे 03 लोगों की पुलिस ने बचाई जान

0 198


– साल के अंतिम दिन बचाई 03 जानें

वर्ष 2024 के अंतिम दिन आज 31 दिसंबर को गैस सिलेंडरो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी शहपुरा पुलिस को सूचना मिली कि कस्‍बे से 09 किलो मीटर दूर ग्राम बरौदी की घाटी मे गैस सिलेन्‍डरों से भरा ट्रक पलट गया है, जिसमें ड्रायवर सहित तीन लोग फसे हुये है, गैस से भरे सिलेन्‍डर घाटी मे दूर-दूर तक बिखरे पडे है जिस पर तत्‍काल एसडीओपी शहपुरा एवं थाना प्रभारी शहपुरा अपने टीम के साथ घटना स्‍थल पर पहॅुचे तो देखे कि एचपी गैस भरे हुए 400 सिलिंडरो से लदा ट्रक बरौदी घाट मे पलटा हुआ था।
गैस से भरे होने एवं इधर-उधर बिखरे होने से गैस रिसाव होकर गम्‍भीर घटना की पूर्ण सम्‍भावना थी । ट्रक के केबिन मे ड्रायवर सहित एक पुरूष एवं बच्‍चा कुल तीन लोग फसे हुये थे, जिन्‍हे पुलिस स्‍टॉफ के द्वारा निकालने का प्रयास किया गया और बच्‍चे एवं एक पुरूष को ट्रक के केबिन से निकालकर तत्‍काल पुलिस वाहन से सीएचसी शहपुरा ईलाज हेतु रवाना किया गया ।

ट्रक का ड्रायवर सीट एवं स्‍टेरिंग के बीच मे बुरी तरह फसा हुआ था जो अर्ध बेहोसी की स्‍थि‍त‍ि मे था । ट्रक के सिलेन्‍डरों से भरे होने के कारण ड्रायवर को निकालना मुश्‍किल हो रहा था इस कारण पुलिस स्‍टॉफ ने आमजनों की मदद से सर्वप्रथम गैस से भरे सिलेन्‍डरों को ट्रक से बाहर निकालकर सुरक्षि‍त स्‍थान मे रखा एवं ट्रक के खाली होने पर क्रेन की मदद से लगभग 01 घंटे के भरसक प्रयास के बाद ड्रायवर को सकुशल ट्रक के केबिंन से बाहर निकाला गया,जिसे शरीर के कई भागों मे चोट आई थी जिसे तत्‍काल एम्‍बुलेन्‍स से ईलाज हेतु सीएचसी शहपुरा रवाना किया गया । शहपुरा पुलिस ने साल के अंतिम दिन त्‍वरित कार्यवाही करते हुये एक 04 साल के बच्‍चे सहित 03 लोगों की जान बचाई ।

डिंडोरी से जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment