विद्युत विभाग के लापरवाही के खिलाफ लोगों ने जताया विरोध।
बेतिया नगर के वार्ड 37 वरवत परसाईन में जहां धरदान पोखरा छठिया धाट के बिचो बिच विद्युत विभाग द्वारा रातो रात विद्युत पोल गाड़ने एवं आशेश्वर प्रसाद के घर के पास टूटे विद्युत पोल नहीं बदलने को लेकर आम लोगों में आक्रोश बढ़ गया है जहां रविवार को वार्ड पार्षद शैलेश कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने धरदान पोखरा के पास विद्युत विभाग के खिलाफ नरबाजी करते हुए विरोध जताया इस संबंध में वार्ड पार्षद शैलेश कुशवाहा, कमलेश प्रसाद, प्रमोद प्रसाद लाल बाबू प्रसाद विजय कुमार शशि रंजन पटेल आदि का कहना था कि धरदान पोखरा छठिया धाट पर जहां छठ पूजा की जाती है और साथ ही साथ ऐतिहासिक कंस मेला का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है ऐसे में वहां से बीचों-बीच विद्युत पोल गड़े जाने से जहां भविष्य में व्रत के दौरान पंडाल बनाने में दिक्कत होगी वहीं छठ पूजा करने आती श्रद्धालुओं को खतरा होने कि संभावना है ऐसी हालत में पूजा स्थल से अलग हटा कर विद्युत पोल गाड़ने कि मांग कर रहे थे तो जहां असेर प्रसाद के के धर के पास टुटे विधुत पोल नहीं बदलने जाने से कभी भी पोल टुट कर गिरने कि संभावना है इस बात को लेकर वार्ड पार्षद द्वारा विद्युत विभाग को सूचना भी दी गई परंतु इस पर कार्यवाही नहीं होने के कारण लोगों का गुस्सा भड़क चला है वहीं इस संबंध में विस्तृत विभाग के अधिकारी का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है फिर भी आम जनता कि समस्या का निदान जल्दी ही करा दिया जाएगा