पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ मोदी सरकार ने न्याय नहीं किया… प्रियंका गांधी ने जताया दुख

0 673


प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर मौजूदा सरकार ने उनके साथ न्याय नहीं किया | प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित स्थान न उपलब्ध कराकर सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद की गरिमा, मनमोहन सिंह जी की शख्सियत, उनकी विरासत और खुद्दार सिख समुदाय के साथ न्याय नहीं किया |

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘इससे पहले सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को सर्वोच्च सम्मान और आदर दिया गया था | डॉ. मनमोहन सिंह जी इस सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं | आज पूरी दुनिया उनके योगदान को याद कर रही है | सरकार को इस मामले में राजनीति और तंगदिली से हटकर सोचना चाहिए था |

प्रिंयका गांधी ने लिखा, ‘आज सुबह डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवारजनों को चितास्थल पर जगह के लिए मशक्कत करते, भीड़ में जगह पाने की कोशिश करते और जगह के अभाव में आम जनता को परेशान होते और बाहर सड़क से ही श्रद्धांजलि देते देखकर ये महसूस हुआ |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment