हटवा खास के रेही नदी में महालक्ष्मी ट्रेवल्स पलटी कोई हताहत नही

0 698

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

सीधी (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के हटवा खास स्थित रेही नदी में बघोर से चलकर रीवा जाने वाली महालक्ष्मी ट्रेवल्स बोलेरो गाड़ी बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर पलटी खाई जहां हल्की फुल्की चोंट आने के अलावा सभी सबार यात्री सुरक्षित बस से उतार लिए गए हैं |

घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया थाना प्रभारी एवं पटपरा थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाल लिए हैं, सभी यात्रियों की समुचित व्यवस्था पुलिस प्रशासन के द्वारा की जाने की पहल की गई है | एक्सीडेंट की खबर लगते ही चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया था किलोमीटर की लंबी लाइनें जाम के कारण लग गई थी | गौरतलब है कि, यह रेही नदी पुल दुर्घटना का पुल बन गया है सिहावल एसडीएम की गाड़ी सहित अन्य कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं |

गाड़ी क्रमांक MP17 P 1395 जो बघोर से चलकर रीवा जा रही थी |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment