पं सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान के सलाहकार बने डाॅ मुन्ना लाल देवदास

0 2,352


छत्तीसगढ़ राज्य के कल्पनाकार महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छत्तीसगढ़ के गाँधी पंडित सुन्दर लाल शर्मा की 142 वीं जयंती समारोह उनकी जन्मभूमि ग्राम चंद्रसूर में ग्रामवासियों ने तिहार के रुप में भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया गया । ख्यातिप्राप्त कवियों का कवि सम्मेलन हुआ।
इस अवसर पं. सुन्दर लाल शर्मा के कल्याणकारी उद्देश्यों को नवाचार के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार एवं गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास को पं सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान चन्द्रसूर का सलाहकार मनोनीत किया गया । डाॅ देवदास का समिति द्वारा श्रीफल शाल आदि से सम्मान किया गया।
पं सुन्दर लाल शर्मा स्मृति सेवा संस्थान के प्रेरणास्त्रोत पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, संरक्षक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्याम साहू, सलाहकार संजय शर्मा कबीर, पं सुन्दर लाल शर्मा के प्रपौत्र विकास शर्मा, डाॅ मुन्ना लाल देवदास, अध्यक्ष पन्नालाल साहू, उपाध्यक्ष गैंदराम साहू , सचिव विजेन्द्र पटैल कोषाध्यक्ष पुनाराम साहू, कार्यकारिणी सदस्य गण घासीराम निषाद देवचरण साहू दूजराम साहू पुरुषोत्तम यादव दिनेश पटेल भुवनेश्वर निषाद लीलाराम निषाद एवं मनोनीत सदस्य गण शंकर लाल साहू तीरथ राम साहू याद राम साहू जुगल यादव ईश्वर निषाद महेश विश्वकर्मा अश्वनी साहू मन्नू साहू बिसेलाल निषाद लीलाराम निषाद पोषण साहू चिंताराम साहू शत्रुघ्न साहू कांति पटेल शिवकुमार सेन डाहरू साहू टिकुराम साहू फगनी बाई साहू कुमारी बाई साहू शैलेंद्री विश्वकर्मा तुलसी नगारची सविता निषाद देवमती सेन मोहनी निषाद आदि हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment