जादू टोने एवं तांत्रिक क्रिया में महिला का हुआ सात माह का गर्भपात, बहरी थाने में रिपोर्ट दर्ज

0 209

सीधी- जिले के बाहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र शरदा के ग्राम पनिहा निवासी शंकर साकेत पिता अइतवारी साकेत उम्र 61 वर्ष द्वारा बताया गया है कि 17 दिसंबर 2024 को उनके बड़े भाई के लड़के संतलाल साकेत की बकरी उनके घर में घुस आई थी जिस पर शंकर साकेत द्वारा कहा गया कि अपनी बकरी बांध कर रखा करो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बातों ही बातों में संतलाल साकेत गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि मैं तुम लोगों को भूत लगाकर खत्म कर दूंगा। शंकर साकेत का आरोप है कि उसी दिन संतलाल साकेत द्वारा जादू टोने की क्रिया करते हुए उसके घर पर भूत फेंक दिया गया जिससे उनकी बहू के पेट में पल रहा सात माह का बेटा 17 दिसंबर 2024 की शाम को खत्म हो गया। शंकर लाल सकेत द्वारा बताया गया कि संतलाल साकेत तांत्रिक का काम करता है। बात-बात में झगड़ा करने लगता है और फिर भूत लगा देता है वह ऐसा चार-पांच बार कर चुका है। चैनल ऐसे आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।

इस पूरे मामले को लेकर बहरी थाना में शंकर लाल सकेत द्वारा अनीता, संगीता, सूरज एवं सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देखें रिपोर्ट कॉपी संलग्न है।

*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment