नई चेतना 3.0 महिलाओं की खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए मझौली के सोनवर्षा में गई गतिविधियां

0 221

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान
कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा जिला जेंडर नोडल युवा सलाहकार हरी राम त्रिपाठी, वि.ख.नोडल सहायक जिला प्रबंधक प्रशांत मिश्रा के सहयोग से नई चेतना जेण्डर आधारित हिंसा के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान 3.0 के तहत ग्राम पंचायत सोनवर्षा विकासखंड मझौली में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस अभियान में रंगोली, जेंडर शपथ तथा रैली का आयोजन, बेटा-बेटी में भेद भाव को खत्म करने पर चर्चा, ग्राम पंचायत सरपंच सुमन रावत एवं ग्रामीणों के साथ अभियान की चर्चा की गई।

साथ ही नई चेतना अभियान के तहत संवाद एवं शपथ कार्यक्रम आजीविका मिशन कार्यालय म. प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त अजय कुमार सिंह, सहायक विकासखंड प्रबंधक भरत सोनी एवं अरुण गौतम की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

म. प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहायक ब्लॉक प्रबंधक चंद्रकांत सिंह एवं भरत सोनी द्वारा बताया गया कि वास्तव में ये जेंडर अभियान पहल समाज में बहुत अच्छे बदलाव लाने का एक अवसर है जिससे हमारे समाज का एक अच्छा निर्माण भी हो रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के संदेश का प्रचार-प्रसार महिलाओं के बीच किया जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान समता समन्वयक लक्ष्मी कुशवाहा, समता सखी माया सिंह, शकुंतला कुशवाहा, सीता बाई सिंह, कमला सिंह, संतोषी मिश्रा एवं समूह सदस्यों द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर समाज के लिए हमें एक अच्छा कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसका वे गर्व भी कर रही हैं। समूह से जुड़ी महिलाओं को नई चेतना जेण्डर आधारित हिंसा के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान 3.0 के बारे में बताकर जागरूक करने एवं लोक अधिकार केंद्र तक महिलाओं की पहुंच बनाकर उनके हित लाभ के लिए अथक प्रयास हेतु गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया और बचाव सेवाएं, चिकित्सा सहायता, प्राथमिकी दर्ज करने में महिलाओं की सहायता, मनोवैज्ञानिक या परामर्श सहायता, कानूनी सहायता, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के साथ-साथ मुफ्त पुलिस और अदालती कार्यवाही के दौरान सहायता प्रदान की जाती है। जागरूकता गतिविधियों के तहत बाल विवाह पर रोक लगाए, बेटी-बेटा में भेदभाव न करने एवं हिंसा पर आवाज उठाने संबंधित आदि गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment