पुलिस थाना लटेरी को मिली बडी सफलता रात्रि गश्त मे अबैध सागौन की 25 सिल्लिया एवं 07 साईकिल की गई जप्त।

0 314

पुलिस थाना लटेरी को मिली बडी सफलता रात्रि गश्त मे अबैध सागौन की 25 सिल्लिया एवं 07 साईकिल की गई जप्त

 

 

जंगल से सागौन की लकडी काटकर 25 नग सिल्लियो का लकडी चोरो द्वारा सायकिलो से किया जा रहा था अबैध परिवहन

25 नग सागौन की सिल्लिया एवं 07 सायकिले की गई जप्त

आरोपीगण अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हुये

पुलिस द्वारा रात्रि मे गश्त कर रही वन विभाग की टीम को किया गया सूचित।

संक्षिप्त विवरण-

पुलिस अधीक्षक महोदय विदिशा श्री रोहित काशवानी जी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधी एवं लकडी चोरी मे लिप्त आपराधिक तत्वो के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है जिसके अनुक्रम मे दिनांक 15.12.24 को संभागीय गश्त के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली की आनंदपुर तरफ से लकडी चोर जंगल से अबैध रुप से सागौन के वृक्ष काटकर सायकिल से लटेरी तरफ आ रहै है। वन विभाग की टीम को भी इस आशय की सूचना दी गई। सूचना पर हमराह स्टाफ आर.190 जयसिंह भील,डायल 100 मे लगा आर.939 रामेश्वर सोनी एवं चालक प्रताप राजपूत तथा बलबीर अहिरवार सूचना की तस्दीक हेतु आनंदपुर तरफ से लटेरी रवाना हुये जैसे ही पॉलिट्री फॉर्म के पास पहुंचे तो कुछ लोग सायकिल पर सागौन की सिल्लिया रखकर लटेरी तरफ आ रहै थे पुलिस की गाडी को देखकर लकडी सहित सायकिल छोडकर अंधेर का फायदा उठाकर भाग गये इसी दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लटेरी अजय कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे मौके से जंगल से चोरी से काटकर अबैध रुप से परिवहन कर सागौन की 25 सिल्लिया एवं 07 सायकिल को जप्त कर थाना पर लाया गया। पुलिस एवं वन विभाग की टीम संयुक्त रुप से अर्ध्द रात्रि से ही लकडी तस्कर तलाश कर रही है। प्रकरण वन विभाग से संबंधित होने से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सौंपा जा रहा है।

 

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment