आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी गीता जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन श्री सदगुरू संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ में किया गया है ॥



कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सद्गुरु देव भगवान एवं श्री मद्भागवत गीता के पूजन के साथ किया गया !
संगोष्ठी के मूल विषय श्री मद्भागवतगीता की हमारे जीवन में उपादेयता पर विद्यालय प्राचार्य शिव त्रिपाठी जी द्वारा पीपीटी के माध्यम से विस्तृत व्याख्यान कर गीता में वर्णित ज्ञानयोग/कर्मयोग/सांख्ययोग जैसे विषय पर प्रकाश डाला गया !
कार्यक्रम के अग्रिम क्रम में आचार्य शिवनरेश जी द्वारा गीता में वर्णित पुरुषोत्तमयोग पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए! शिक्षक प्रदीप शुक्ल, गौरव शर्मा,अमित कुशवाह,शिक्षिका सृष्टि जी द्वारा श्री मद्भागवतगीता से प्राप्त होने वाले सारभूत गुणों पर अपने अपने विचार रखे गए !
कार्यक्रम के अग्रिम क्रम में विद्यालय के छात्र पवन त्रिपाठी,आकाश शर्मा,भूपेंद्र शर्मा,अंकुश इत्यादि द्वारा भी श्री मद्भागवतगीता के श्लोकों का वाचन कर उनके भावार्थ को स्पष्ट किया गया ,तथा सभी छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा श्री मद्भागवतगीता सस्वर पाठ किया गया !
संस्था प्रमुख डॉ विष्णु भाई जोबनपुत्रा , संस्कृत विद्यालय प्रमुख भारतीबेन जोबनपुत्रा एवं सदगुरू सेवा समिति प्रमुख इलाबेन जी द्वारा सभी छात्रों को गीता जयंती की शुभकामनाएं प्रदान की गईं!
कार्यक्रम का संचालन आचार्य कुलदीप पांडेय द्वारा किया गया, कार्यक्रम में संतोष राव,रामेश्वर शर्मा आदि भी उपस्थित रहे !
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ कर आज की सभा का संपन्न किया गया !
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट