ग्राम पंचायत दुहनिया के पोषक ग्राम बैगान टोला में आयोजित हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम

0 234

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

09 दिसम्बर, 2024
शहपुरा विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे के मुख्यातिथ्य में आज ग्राम पंचायत दुहनिया के पोषक ग्राम बैगान टोला में प्रधानमंत्री आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही अमसिया बाई को गृह प्रवेश कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही श्री इंद्रजीत सिंह पिता श्री मंगल सिंह को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। हितग्राहियों ने आवास के लिए आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का प्रारम्भ कन्यापूजन कर किया गया एवं बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री धुर्वे ने सी.सी रोड का भी भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जन जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। उक्त जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, सीईओ जनपद पंचायत श्री निखिलेश कटारे सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment