हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत जेंडर आधारित हिंसा की रोक थाम के लिए आत्मरक्षा हेतु सिखाए गए स्टेप

0 328

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी- हम होगे कामयाब पखवाड़ा के तहत 7 दिसंबर दिन शुक्रवार को पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय सीधी में कलेक्टर के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आर सी एच त्रिपाठी एवं सहायक संचालक अवधेश सिंह के मार्गदर्शन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जूडो कराटे ट्रेनर ब्लैक बेल्ट 4 डन कराते सचिव माखनलाल मिश्रा द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण का स्टेप बच्चों को सिखाया गया । साथ साथ कई विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा भी की गई।

उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या डॉ अंशू त्यागी, परियोजना अधिकारी सीधी 1 आशा तिवारी, प्रशासक मंजुला तिग्गा, पर्यवेक्षक , सुरक्षा गार्ड, दिनकर तिवारी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment