डिंडोरी।खरीफ़ फसल उपार्जन में कालाबाजारी, धोखाधड़ी से बचने को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न

0 504

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

जिला सहित प्रमुख ग्रामो के पदाधिकारियों ने पिछड़े ग्रामों के किसानों को जागरूक करने का लिया संकल्प

अन्नदाता किसान अब शोषण करने वालों के खिलाफ़ ज़मीन में उतरकर करेगा उग्र आन्दोलन-प्रमोद मौर्या तहसील अध्यक्ष

शहपुरा:खरीफ़ फसल के उपार्जन को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा मेंहदवानी की मासिक बैठक हुई संपन्न जिसमें खेती किसानी के अनेक गंभीर विषयों पर चर्चा हुई और संगठन मजबूती के लिए अनेक निर्णय लिए गए।

उपार्जन,खाद,बीज सहित अनेक मूलभूत विषयों को लेकर भारतीय किसान संघ की सभा में तहसील शहपुरा मेंहदवानी के अन्नदाता किसान पदाधिकारी व तहसील कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

किसान संघ कार्यालय शहपुरा में समय दोपहर 02:00 बजे से व पदाधिकारियों को अपने आस पास के ग्राम में समितियां बनाए जाने के सम्बन्ध मे चर्चा की गई व शहपुरा में धान उपार्जन केन्द्र नम्बर 2 का भी अवलोकन किया गया जिसमें वहां के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि कल से धान खरीदी चालू हो जाएगी कुछ कारण के चलते विभाग द्वारा खरीदी नहीं की जा रही थी इस बैठक में संगठन के विस्तार के लिए चर्चा की गई।
जिसमें हमारे भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू जिला मंत्री एड निर्मल कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष एड गजाधर साहू जी तहसील शहपुरा के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या,नंदकिशोर, मटरू दादा, संतोष कुमार, कालिका प्रसाद झरिया, बलराम साहू, चिरौंजी लाल, भगवती, तुलसी राम झरिया सहित अन्य किसान रहे उपस्थित।

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment