शरदा गौशाला में गौवंश रोज तोड़ रहे दम, देख लाशों के ढेर कांप जाएगा शरीर

0 514

सीधी-सरकार द्वारा गौ वंशों के रखरखाव हेतु चलाए जा रहे सारे अभियानों की शर्मनाक और धज्जियां उड़ती हुई देखनी हैं तो आपको सीधी जिले की जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत शरदा गौशाला में एक बार आवश्यक रूप से पहुंच जाना चाहिए। यहां का गौशाला संभालने वाले लोग जिम्मेदार कम हत्यारे ज्यादा प्रतीत होते हैं। यहां गोवंशों के हक का मिलने वाला आहार यह खुद अपने मुंह में ठूंस लेते हैं ।और जिसके कारण गौवंशों को भुंखमरी की तरह भूंखों मरना पड़ता है। यहां गोवंशों के रहने, खाने, पीने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पांच से छ: मबेशियों की रोज मौत हो जाती है। हमारे संवाददाता द्वारा जब यहां गौवंशों के लाशों का ढेर देखा गया तब कई सवाल आंखों के सामने तैरने लगे। आखिर ऐसी जगह गौशाला का निर्माण क्यों….?ऐसे निर्दयी लोगों के हाथों में जिम्मेदारी क्यों….? प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता, क्यों….?लाशों के ढेर से मिलता शुकून, क्यों….?

यह सारे सवाल नींद उड़ा देने वाले हैं लेकिन जब कोई गंभीरता से ले तब ना। ऐसे गौशाले से अच्छा तो यही होता कि इन बेजुबान गौवंशों को आजाद छोड़ दिया जाता, जहां-तहां घूम कर कम से कम किसी तरह यह गौवंश अपना पेट तो भर लेते। ग्राम पंचायत शरदा गौशाला का हाल देखकर तो यही लगता है की न जाने और भी ऐसी कितनी गौशालाएं हैं जहां कई बेजुबान जिंदगियां रोज लाशों में परिवर्तित हो जाती होंगी। इस संबंध में प्रशासन द्वारा सभी गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर पाई गई कमियों के उपरांत वसूली एवं कार्य मुक्त करते हुए कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रस्तुत है सीधी से हमारे संवाददाता की पूरी रिपोर्ट।
*ब्यूरो रिपोर्ट सीधी*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment