धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत भगोहर में कार्यक्रम 05 दिसंबर को

0 174

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास ने जानकारी देकर बताया है कि मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश दिनांक 15.10.2024 के अनुक्रम में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभांरभ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश के 51 जिलों में किया जा रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत सीधी ग्राम पंचायत भगोहर के ग्राम सूखी में विधायक विधानसभा क्षेत्र सीधी श्रीमती रीती पाठक के मुख्य अतिथ्य में कार्यक्रम दिनांक 05.12.2024 को संपन्न होगा।

उन्होने समस्त खण्ड स्तरीय विभाग प्रमुख जनपद पंचायत सीधी को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ तैयार की गयी कार्य योजना के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment