युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025का आयोजन किया जा रहा है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में देश के लाखों युवाओं को माय भारत पोर्टल my bhart. gov.in पर 15=29 वर्ष के युवाओं को डिजिटल क्वीज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है। आज इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र, जहानाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम प्रवेक्षक के द्वारा अभियान चला कर अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत प्लेटफार्म पर जुड़ने का अनुरोध किया है। इस कार्यक्रम में चिल्ड्रेन क्लब,आरीपुर मखदुमपुर प्रखंड के राहुल कुमार, प्रफुल्ल कुमार, सिंटू एवं रौशन कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को माय भारत पोर्टल पर जुड़ने एवं विकसित भारत के नव निर्माण की परिकल्पना हेतु क्वीज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, जहानाबाद।