Breaking News

डिंडोरी। सामाजिक समर सता सेवा समिति द्वारा जल संरक्षण अंतर्गत बोरी बांध का कार्य किया

0 287

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत करेगांव में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी ( म. प्र. ) के चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 02 छांटा सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत , सेक्टर क्रमांक 03 आदिवासी बैगा जन जागरण संस्थान प्रेमपुर , सेक्टर क्रमांक 04 बम्हनी ग्राम विकास समिति बम्हनी , सेक्टर क्रमांक 05 मोहगांव जन कल्याण समिति मोहगांव के तत्वाधान में व विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव के मार्गदर्शन में गाड़ी नकान नाला करेगांव में जल संरक्षण अंतर्गत बोरी बांध कार्य का आयोजन किया गया । जिसमें 53 बोरियों का बांध जन सहयोग से बनाया गया । इसके पूर्व में नवांकुर संस्थाओं के द्वारा ग्राम प्रेमपुर , किवाड़ , सिंघनपुरी , बम्हनी , मोहती , कुंडापनी , झांखी माल में बोरी बांध किया गया है । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का सपना जल है तो कल है को लेकर जगह – जगह छोटे – छोटे जल स्रोतों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है । इस दौरान नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , दीपक कुमार वर्मे , सूरज ताम्रकार , रामकुमार मरकाम , सचिव भरत कुमार यादव , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करेगांव के सदस्य , ग्राम रोजगार सहायक उत्तम दास सोनवानी , ग्राम के मनोज , लाला राम अहिरवार , प्रेमसिंह , संतराम , अनिल , अमर सिंह आदि द्वारा सहयोग किया गया ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment