धान खरीदी हेतु नागौद में अधिकारियों ने ली सर्वेयरों की मीटिंग

नागौद- किसानों की धान खरीदी हेतु आज नागौद में अधिकारियों द्वारा सर्वेयरों की मीटिंग ली गई। जिसमें अधिकारियों द्वारा सर्वेयरों को बताया गया कि धान की खरीदी किस तरह से करनी है। धान गुणवत्ता वाली है या गुणवत्ताविहीन है इस पर भी पूर्ण रूप से फोकस किया गया। मीटिंग में बताया गया कि सैंपल किस तरह से लेना है इस बात का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार से किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
*नागौद से सत्या सिंह परिहार की रिपोर्ट*