अनबैलेंस होते ही 40 फिट हवा में उछली कार, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में चल रहा इलाज


प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट मोबाइल नंबर 9589188659
सीधी /मध्य प्रदेश
सीधी जिले के बढ़ौरा गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार कार हवा में 40 मीटर उछलकर तीन पलटी खाते हुए डिवाइडर से टकरा गई। कार चला रहा युवक घायल है। उसे सीधी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहोश होने के कारण पुलिस युवक से पूछताछ नहीं कर सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवक से कार बेकाबू हो गई, जिससे यह हादसा हुआ।
सेमरिया पुलिस चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार ने प्राइड इंडिया न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि कार का नंबर UP 64 AT 9836 है, जो रीवा की तरफ से सीधी की तरफ जा रही थी। घायल व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। इसकी वजह से उसका नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पा रही है। और कार बुरी तरह डैमेज हो गई है। उसे पुलिस चौकी में खड़ी कर ली गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कहां का रहने वाला है।
हम आपको बता दें कि बीते दिनों इसी स्थान पर मंगलवार को भी हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके दूसरे दिन बाद फिर उसी स्थान पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया और गंभीर रूप से कार चालक जख्मी हो गया है
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)