हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर से हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान 10 दिसंबर तक चलाया जावेगा। इस अभियान के तहत सभी संस्थागत शौचालयों, सार्वजनिक शौचालयों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों के शौचालयों की विशेष साफ-सफाई का अभियान चलाया जावेगा। इस अवधि में अक्रियाशील शौचालयों को क्रियाशील बनाने की कार्यवाही की जावेगी। इस अवधि में अच्छे शौचालयों को पुरस्कृत भी किया जावेगा। उन्होंने नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों को निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, छात्रावासों तथा महाविद्यालयों में जागरूकता संबंधी गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आर पी त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)