जनता के दिलों में आज भी जीवित हैं स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार, छठी पुण्यतिथि विशेष,

0 528

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान ब्लाक रिपोर्टर सूरज केवट के साथ

जब तक चलेगी दुनियां चलता रहेगा नाम, राजनीतिक गलियारों में बाअदब लिया जाएगा नाम |

सीधी: मध्य प्रदेश में बिंध्य के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार पटेल जी की आज छठवीं पुण्यतिथि गृह ग्राम सुपेला में मनाई गई |

इस अवसर पर आज दिनांक 18 नवंबर को उनके समाधि स्थल पर भजन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | उनके चाहने और मानने वालों राजनीतज्ञ,सामजसेवी व औत्सुक्य जनों का सुबह से ही तांता लगा रहा |

स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार पटेल के समर्थक और उनसे जुड़े लोग प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर उनके सुपुत्र पूर्व मंत्री कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल ने पधारे हुए सभी आगंतुकों का तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और कुशलक्षेम जाना | उन्होंने कहा कि पूज्य पिताजी की जीवन भर की सेवाओं की यादें आज समूचे बिंध्य क्षेत्र से आए हुए गणमान्य नागरिको ने ताजा कर दी हैं | पिताजी का जीवन सादगी और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण था वह सभी से स्नेह पूर्वक मिलते थे और संकट के समय कई परिवारों की मदद करते थे | वह हमेशा जनता के सेवक के रूप में कार्य करते थे उनके दिन कि शुरुआत रामायण की चौपाइयों के पाठ से होती थी और रात देर तक समाज सेवा में व्यस्त रहते थे | उनका जीवन संपूर्ण सात्विक था और वे अत्यंत सरल और सहृदय व्यक्ति थे | यह श्रद्धांजलि सभा पूज्य पिताजी के समर्पण, साधना और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को सम्मानित करने का अवसर देती है |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment