कोपरा नगर की सांस्कृतिक धरोहर है कोपेश्वर महादेव – डाॅ मुन्नालाल देवदास

0 274

जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में सांस्कृतिक सीमा की पंचकोशी परिक्रमा का महत्व है उसी प्रकार कौशल्या जन्मभूमि छत्तीसगढ़ के प्रयाग धाम राजिम क्षेत्र में पंचकोशी परिक्रमा का महत्व है। इस पंचकोशी परिक्रमा में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था और विश्वास के साथ अलग अलग स्थानों में स्थित पाँच शिवालयों की परिक्रमा की जाती है। जिसमें पंचम शिवालय के रुप में श्री कोपेश्वर महादेव प्रसिद्ध है। कोपेश्वर महादेव कोपरा नगरी की सांस्कृतिक धरोहर है। यहाँ के पूर्वजों ने लोगों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाये रखने के लिए अनेक परंपराएं स्थापित की है। जिसमें श्री कोपेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पुन्नी मेला महोत्सव मनाना महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि कोपेश्वर महादेव कोपरा नगर के प्रमुख आराध्य देव हैं।

यह महत्वपूर्ण जानकारी मेला महोत्सव मंच पर श्री कोपेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने दी। उन्होंने आगे कहा कि नगर में सुख शांति और खुशहाली के लिए इस वर्ष बारह घंटे का रामायण पाठ हुआ । सत्यनारायण व्रत कथा हवन पूजन और शिव जी का अभिषेक हुआ। शाम को सामूहिक दीपदान और गंगा महाआरती में नगरवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें 11 वेदपाठी विप्रों ने शास्त्रोक्त विधान से गंगा महाआरती कराया । महाआरती के लिए पत्रकार गोरेलाल सिन्हा ने एक टीन तेल दिया पूर्व सरपंच योगेश्वरी साहू ने एक हजार रुपये एवं अन्य दानदाताओं ने स्वेच्छा से सहयोग राशि दी।

आगे बताना चाहेंगे कि मंदिर समिति द्वारा आयोजित प्रथम दीपदान और गंगा महाआरती में 16 जनवरी 2016 को प्रभात भजन मंडली एवं नगर वासियों का विशेष योगदान था। इस वर्ष महोत्सव में नगर पंचायत कोपरा, युवा विकास समिति, कृषि विकास समिति , शिव शक्ति दुर्गोत्सव समिति, मानस मंडलियों एवं समस्त नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं आरंग क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब के साथ रुपनारायण साहू, नोगेश्वर साहू , हिमालय सोनी आदि अनेक जनप्रतिनिधियों का शुभागमन हुआ । लोगों ने मेला महोत्सव का खूब आनंद लिया। नगर के प्रबुद्घ जनों ने इसे भविष्य में और अच्छा बनाने के लिए अपने विचार दिए। श्री कोपेश्वर महादेव मंदिर समिति ने आमंत्रित अतिथियों का अंगवस्त्र श्रीफल और प्रसादी देकर सम्मान किया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर , रामलाल सोनवानी,गणेश भगत ग्राम पटैला श्यामलाल निषाद जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, योगेश्वरी साहू राजेश यादव नारायण लाल साहू अवध सिन्हा गोवर्धन निर्मलकर भूपेन्द्र पटेल केजूराम साहू चन्द्रभूषण साहू सियाराम साहू अनिल सिन्हा समन्वयक, संतोष साहू समन्वयक, रामराज साहू , छबिलाल साहू एवं नगरनिवासियों का योगदान रहा। आभार प्रदर्शन श्री कोपेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कृत साहित्यकार एवं अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment