पुलिस अवर निरीक्षक शराब के नशे में पकड़ाए

0 200

बेतिया|बुधवार को सूचना प्राप्त हुआ कि मानपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल के द्वारा शराब के नशे में पब्लिक को डांट फटकार किया जा रहा है।सूचना के सत्यापन हेतु थाना में उपलब्ध ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब सेवन की जांच की गई तो पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल के द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई है l तत्पश्चात शराब सेवन के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल के बिरूद्ध नियमानुसार बिधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई|

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment