शासकीय महाविद्यालय लटेरी में जिला स्तरीय वॉलीबॉल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन


प्राचार्य श्रीमती शिवानी श्रवण के मार्गदर्शन में क्रीड़ाधिकारी श्रीमती प्राची गुप्ता द्वारा किया गया जिसमें फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय लटेरी और लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय गंज बासौदा विदिशा के मध्य खेला गया जिसमें शासकीय महाविद्यालय लटेरी की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया वहीं लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय गंज बासौदा विदिशा ने जिला स्तरीय वॉलीबॉल पुरूष प्रतियोगिता में उपविजेता रही। प्रतियोगिता में जनभागीदारी अध्यक्ष श्री शिवकुमार शर्मा, श्री साहिब अली वर्षा रानी महतो बाबूलाल वर्मा, प्रदीप कुमार, श्रीमती शिवानी श्रवण, श्री मनीष अहिरवार जी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा साथ ही कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद गिरी ने किया। मैच को सफलतापूर्वक संचालित रेफरी श्री आशुतोष नामदेव एवं रानू सेन जी द्वारा किया गया। अब यहां से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन संभाग के लिए किया जाएगा जो विदिशा जिले का प्रतिनिधित्व करेगे । आज के मैच में विवेक राजपूत, सक्षम शर्मा, वैभव जोशी, अनुराग जैन, तनिष्क ,एवं मंथन का शानदार प्रदर्शन रहा।
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट