8 नवंबर को मनाया जाएगा कलचुरी वंश के वंशज भगवान सहस्त्रबाहु का

0 320

लटेरी8 नवंबर को कलचुरी (कलार) वंश के वंशज ओर पूज्य आराध्य राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव।

भगवान सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कलचुरी कलार समाज की धर्मशाला में भगवान सत्यनारायण की कथा का भी आयोजन किया जाएगा।
कलचुरी वंश के वंशज सहस्त्रबाहु का पूरा नाम कार्तवीर्य अर्जुन है,

भगवान दत्तात्रेय ने कार्तवीर्य अर्जुन को सहस्त्र भुजाओं का वरदान दिया था

तब से कार्तवीर्य अर्जुन का नाम सहस्त्रबाहु अर्जुन हुआ। पूर्वकाल में विदिशा कलचुरी वंश की राजधानी भी रही है।

भगवान सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव एवं भगवान सत्यनारायण की कथा के इस पावन अवसर पर कलचुरी समाज के सभी बंधुओ का इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

कलचुरी समाज के पवन चौकसे ने बताया कि यह कार्यक्रम 8 नवंबर को प्रातः 9 बजे दुर्गा नगर कलचुरी धर्मशाला विदिशा में आयोजित किया जावेगा।

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment