योगी आदित्यनाथ के जमशेदपुर आगमन पर कुलवंत सिंह बंटी ने किया भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जमशेदपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मानित किया। सोनारी एयरपोर्ट पर आयोजित इस स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी के साथ भूपेंद्र सिंह और कमलेश सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व और उनकी जनसेवा की भावना को देखते हुए उनके प्रति जनता और कार्यकर्ताओं का विशेष आदर है। उनके आगमन पर जमशेदपुर में उमड़ी भीड़ ने उनकी लोकप्रियता और जनप्रियता को पुनः सिद्ध किया।