शहर की सामाजिक सेवा संस्थान यात्रा के द्वारा बारीडीह में छठ पूजा के उपलक्ष्य में पूजन सामग्री, नारियल और सूप का निशुल्क वितरण.

0 319

झारखंड स्थित जमशेदपुर में कार्यरत सामाजिक सेवा संस्था यात्रा (एक नए जीवन की शुरुआत) के द्वारा धार्मिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता को बरकरार रखते हुए हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मंगलवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा भी के शुभ अवसर पर बारीडीह गोलचक्कर के समीप छठ व्रतियों के लिए सूप,नारियल और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। यह आयोजन संस्था के द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
इस दौरान कार्यक्रम के दौरान गेस्ट के रूप में चंद्रगुप्त सिंह, राहुल सिंह, चिंटू सिंह, राजेश सिंह, चंदा सिंह, अभय सिंह, रीता शर्मा और मीरा शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के संचालक और अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, कोषाध्यक्ष समरजीत सिंह, महामंत्री संगीता देवी, उपाध्यक्ष रूमा देवी, मंत्री नंदिनी, के साथ गुरप्रीत सिंह जगतार सिंह और कौस्तव रॉय ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment