फोटो निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन किया गया

0 214

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2025 की स्थिति में फोटो निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले की सभी विधानसभाओं के अनुमोदित मतदान केन्द्रों एवं विनिर्दिष्ट स्थलों में फोटो निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप का प्रकाशन 29 अक्टूबर को कर दिया गया। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश शर्मा ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रकाशित सूची उपलब्ध कराई।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया दी कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 28 नवम्बर 2024 तक दावा-आपत्तियाँ प्राप्त की जायेंगी। इस दौरान 9 नवम्बर, 10 नवम्बर, 16 नवंबर एवं 17 नवम्बर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा जहाँ अवकाश दिवसों में भी बीएलओ मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहकर दावा-आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे। निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा संशोधन के इपिक हेतु फार्म भरकर आगामी 28 नवम्बर तक मतदान केन्द्र के बीएलओ को प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जायेगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जायेगा।

प्रकाशित नामावली के अनुसार सीधी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 1037336 है। इनमें से 537974 पुरूष मतदाता, 499356 महिला मतदाता एवं थर्ड जेंडर के कुल 06 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में कुल 266013 मतदाता हैं जिनमें से 138230 पुरूष मतदाता, 127781 महिला मतदाता एवं 02 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 77-सीधी में कुल 259847 मतदाता हैं जिनमें से 134316 पुरूष मतदाता, 125528 महिला मतदाता एवं 03 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 78-सिहावल में कुल 256165 मतदाता हैं जिनमें से 134297 पुरूष मतदाता, 121867 महिला मतदाता एवं 01 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र 82-धौहनी मे कुल 255311 मतदाता हैं जिनमें से 131131 पुरूष मतदाता, 124180 महिला मतदाता हैं।

इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment