कार्य में लापरवाही बरतने पर माधोपुर और धनुवा सागर सचिव निलंबित, जिला पंचायत सिईओ ने,की कार्यवाही

0 392


शहपुरा से मनोज कुमार यादव

डिंडोरी।प्राप्त जानकारी अनुसार 25अक्टूबर को जिला पंचायत सीईओ ने डिंडोरी जनपद अंतर्गत माधोपुर सचिव मोती सिंह मार्को और धनुवासागर सचिव सुशील कुमार चंदेल को कार्य मैं लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। मामले में प्राप्त जानकारी अनुसार माधोपुर सचिव द्वारा सीएम हेल्पलाइन मैं दर्ज शिकायतों का निराकरण नहीं कराया जा रहा था साथ ही सम्बल योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के सत्यापन का कार्य भी समय पर नहीं किया जा रहा था इसके अलावा धनुवासागर सचिव द्वारा चबूतरा निर्माण संबंधित नस्ती प्रस्तुत नहीं की जा रही थी साथ ही मनरेगा योजना के तहत श्रमिक नियोजन और कार्यों को पूर्ण कराने मैं उदासीनता बरती गई जिस कारण उन्हें निलंबित किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment