Breaking News

बिना अनुमति पटाखा भंडारण पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

0 278

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन ने बताया कि बिना भंडारण अनुमति के पटाखे दुकान और गोदाम में मिलने पर वार्ड क्रमांक 8 में हेमंत वैश्य और भारत माता चौक वार्ड नंबर 5 में सुशील जैन के दुकान और गोदाम पर छापा मारकर उचित कार्यवाही की।उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत सिटी कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है, कि कोई भी दुकानदार रिहाइशी इलाकों में पटाखों का भंडारण न करे, क्योंकि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दीपावली त्योहार के लिए लगभग 129 अस्थायी लाइसेंस के आवेदन प्राप्त हुए हैं,जिसमें 75 प्रतिशत लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।पटाखा दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। उक्त कार्रवाई के दौरान एसडीओपी केके त्रिपाठी, नगर निरीक्षक गिरवर उईके, नायब तहसीलदार शशांक शेंडे मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment