शिव शंकर सिंह हुए भाजपा से बागी , निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खरीदा नामांकन पत्र

झारखंड में होने वाले विधानसभा सभा चुनाव में राजनीति सरगर्मी बढ़ गई है. पिछले दिनों झारखंड की हॉट सीट कही जाने वाली जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा का टिकट रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को दिया गया है, इसके बाद से ही पूर्णिमा का पार्टी में विरोध शुरु हो गया. टिकट पाने के लिए प्रबल दावेदार समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने अपने समर्थकों और जनता की मांग को देखते हुए निर्दलीय चुनाव में उतरने के लिए तैयार हो गए हैं.
आज उनके समर्थकों ने समाहरणालय से नामांकन पत्र लिया . इसके साथ ही लगभग यह तय हो गया है कि शिव शंकर सिंह बीजेपी से बागी हो गए हैं और वह भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने भाजपा पार्टी को परिवारवाद का आरोप लगाया है. इसी के साथ ही पूर्वी में चुनाव का रुख बड़ा ही रोचक होता नजर आ रहा है.
प्राईड इंडिया न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ
इंद्रजीत सिंह भुल्लर