अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा लगातार एक के बाद एक की जा रही बड़ी कार्यवाहियाँ

अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की खेती करने वाले 02 आरोपियों को पन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से कुल 162 किलो 460 ग्राम गाँजा कीमती करीब 16 लाख 30 हजार रूपये का जप्त
पन्ना, सोमवार 21 अक्टूबर 2024
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद कुमार, उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेन्ज छतरपुर श्री ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साईं कृष्णा एस. थोटा द्वारा पन्ना जिले में मादक पदार्थ की खेती, भण्डारण, परिवहन एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह एवं पन्ना जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों/ चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है । इसी तारतम्य में थाना बृजपुर क्षेत्र में खेत एवं बारी में गाँजा की खेती करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियो के कब्जे से कुल
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पन्ना पुलिस द्वारा समय समय पर मादक पदार्थ (गाँजा) की खेती, भण्डारण, परिवहन एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाहियाँ की गई है । थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । इसी तारतम्य में दिनांक 20/10/24 को थाना प्रभारी बृजपुर उनि भानु प्रताप सिंह चौहान को विश्वस्त मुखविर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम गोंदी के हार में रामजियावन कोरी अपने घर के पास के खेत में एवं रामबाबू कोरी अपने घर की बाङी में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लगाये हुए है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी धरमपुर उनि बलबीर सिंह एवं थाना प्रभारी बृजपुर उनि भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोंदी पंचायत सिरस्वाहा मुखविर के वताये स्थान रामजियावन कोरी के खेत के के पास पहुँचकर देखा गया तो एक व्यक्ति उम्र करीब 55 – 60 साल का खेत में काम करता दिखा पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर उक्त व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर नाम पता पूछे जाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम रामजियावन कोरी उम्र 55 साल निवासी गोंदी पंचायत सिरस्वाहा का होना वताया । पुलिस टीम द्वारा संदेही के अधिपत्य वाले खेत की तलाशी लिये जाने पर खेत में बनी छोटी सी झोपङी के वगल से बाजरा ,मूँग व अरहर के फसल के बीच अवैध मादक पदार्थ हरे गाँजे के कुल 114 छोटे बङे हरे पेङ वजनी करीब 57 किलो 800 ग्राम कीमती करीबन 5,70,000/- रूपये का होना पाया गये । इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार संदेही रामबाबू कोरी के घर के पास पहुँचकर देखा गया तो एक व्यक्ति उम्र करीबन 30 साल का घर के बाहर मैदान में खङा दिखा । जो पुलिस टीम को आता देख कर भागने लगा उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर नाम पता पूँछा गया जो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम रामबाबू कोरी पिता इन्द्रजीत कोरी उम्र 28 साल निवासी गोदी पंचायत सिरस्वाहा थाना ब्रजपुर जिला पन्ना का होना वताया पुलिस टीम द्वारा संदेही के अधिपत्य वाले घर की बाङी की तलाशी लेने पर बाङी में व बाङी के अंदर बने टपरा के पीछे खुले मैदान में कुल 250 गाँजे के छोटे बङे हरे पेङ कुल वजनी करीब 104 किलो 660 ग्राम कुल कीमती करीबन 10,60,000/- रूपये का होना पाया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त मादक पदार्थ (गाँजा) विधिवत जप्त किया जाकर मामले में दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना बृजपुर में NDPS ACT के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीवध्य किये गये हैं ।
गिरफ्तार आरोपी – 1. रामजियावन कोरी उम्र 55 साल निवासी गोंदी पंचायत सिरस्वाहा
2. रामबाबू कोरी पिता इन्द्रजीत कोरी उम्र 28 साल निवासी गोदी पंचायत सिरस्वाहा थाना ब्रजपुर
जप्त सामग्री – पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 162किलो 460 ग्राम गाँजा कीमती करीब 16 लाख 30 हजार रूपये का जप्त किया गया है ।
सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमपुर उनि बलबीर सिंह, थाना प्रभारी बृजपुर उनि भानु प्रताप सिंह, सउनि अयोध्या प्रसाद ,सउनि प्यार खाँ ,सउनि प्रीतम सिह ,सउनि रावेन्द्र सिह, प्रआर अशोक बागरी, अरूण कुमार, प्रदीप हरदेनिया, अशोक कुमार, अशोक प्रजापति, आर बबलू, सुधीर अरजरिया, अजीत यादव, रामनिरंजन कुशवाहा, रामनिवास गुर्जर, महिला आर शिखा शुक्ला , सीमा यादव , आकांक्षा चालक रामबाबू प्रजापति, का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।