सीधी में “एक पेंड़ मां के नाम” पर्यटन बोर्ड भोपाल के संयोजित कार्यक्रम को लगा चार चाॅद

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी- पर्यटन बोर्ड भोपाल का दो दिवसीय संयोजित कार्यक्रम “एक पेंड़ माॅ के नाम” 17 एवं 18 अक्टूबर 2024 को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सफलता के कदमों को चूम गया! जिसका आयोजन जिला प्रशासन सीधी तथा मणिका संगीत एवं कला संस्कृत संस्थान द्वारा किया गया!

जिसमें प्रथम दिवस आयोजन को ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए सीधी एवं सिंगरौली के संयुक्त रूप से सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे! तथा दूसरे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन की शोभा बढ़ा रही थी!

कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही सुश्री मणिका पांडेय जी जिन्होंने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से समां बांधते हुए आयोजन को यादगार बना दिया! प्रस्तुत है सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट!