बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वाधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार

0 283

पश्चिम चंपारण बेतिया के दिशा निर्देश के आलोक में विधिक साक्षरता क्लब के अंतर्गत निर्धारित तिथि वार कार्यक्रम के तहत जिले के विधिक साक्षरता क्लब संचालित चयनित विद्यालयों में आज शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत “स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता” का आयोजन राज्य संपोषित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेतिया के छात्राओं द्वारा अपने प्राचार्य एवं शिक्षक के देखरेख में स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग के माध्यम से सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया । श्री अमरेंद्र कुमार राज,अवर न्यायाधीश- सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम चंपारण का कहना है की साफ सफाई हमारे जीवन का एकमात्र पहलू है ,यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र का उत्कृष्ट संदेश दिए हैं उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था! जिला समन्वयक श्री राकेश डिक्रूज ने छात्रों को प्रकृति एवं स्वच्छता के महत्व को अवगत कराते हुए पर्यावरण को हरा भरा रखने हेतु प्रेरित किया !इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर फिरदौस बानो एवं विद्यालय के शिक्षिका श्रीमती हीना सिद्दीकी, श्रीमती अंजना जॉर्ज, श्रीमती ममता पांडे, श्रीमती गीता कुमारी तथा अन्य शिक्षक गण की भूमिका महत्वपूर्ण रही! स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अंजली कुमारी, स्नेहा कुमारी, खुशी कुमारी ,कामिनी कुमारी, खुशी खातून ,यासमीन रुपाली कुमारी अन्य छात्राएं ने भाग लिया !इस कार्यक्रम में चाणक्य कॉलेज आफ एजुकेशन बेतिया की B.Ed द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु छात्राएं साइना खातून, राखी कुमारी, संजना कुमारी आदि ने भी भाग लिया! विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका श्रीमती हीना सिद्दीकी और चाणक्य कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन बिटिया बेतिया B.Ed की द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु श्रीमती राखी कुमारी ने स्वच्छता कार्यक्रम पर अपना विचार और उत्साह पूर्ण संदेश छात्राओं को दिया! प्रतियोगिता पेंटिंग स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कामिनी कुमारी 9thA, द्वितीयस्थान यासमीन खातून और तृतीय स्थान अंजली कुमारी9thB के ग्रुप ने प्राप्त किया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment