मिलावटी मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच के निर्देश जारी

0 209

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120
त्यौहारों के दौरान दुकानदारों द्वारा मिलावटी मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की बिक्री की जाती है, जिसको खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

उपरोक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जांच दल गठित कर जिला अंतर्गत समस्त दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त खाद्य सामग्रियों की सैम्पलिंग की जावे एवं जाॅच पश्चात दोषी पाये जाने वाले संचालकों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुये प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अधिकारी जिला सीधी (म.प्र.) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment