कर्मचारियों के लिए भी हो गई बोनस की घोषणा

0 530

 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इस मंगलवार को कर्मचारियों के बोनस समझौता, जी टाउन क्लब मैनेजमेंट और कैंटीन, होटल व रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हुआ.

बोनस समझौता पर क्लब मैनेजमेन्ट की ओर से अध्यक्ष विनित कुमार शाह, मानद महासचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रणय सिन्हा, राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कमेटी मेंबर संजीव झा, कुमुद लता सिंह, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर कीर्तन महतो और मोहम्मद हामिद ने हस्ताक्षर किया.

बोनस समझौते के तहत अधिकतम राशि 43774 रुपये और न्यूनतम राशि 17861 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगी, जबकि औसतन बोनस 38604 रुपये मिलेगा. बोनस की राशि बुधवार को बैंक एकाउंट में चली जायेगी.
प्राइड इंडिया न्यूज से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment