उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया न्यू सिद्ध घोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा पंडाल का उद्घाटन।

जमशेदपुर : न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा पंडाल का उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने फीता काटकर उद्घाटन किया, इस मौके पर कमेटी के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक विक्रम शर्मा, विभिन्न राजनीति पार्टीयो के नेतागण एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे । इस बार यह पंडाल गुजरात के स्वामी नारायण मंदिर का प्रतिरूप बनाया गया है इसका मुख्य आकर्षण प्रवेश द्वार के समीप बनाए गए तालाब में मूर्ति से निकलते हुए पानी का फव्वारा और तालाब में विचरण करती हुई मछलियां है वहीं मुख्य द्वार के दोनों छोर पर 12 मंदिर बनाए गए हैं जिसमें विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई है, पंडाल के मुख्य स्थल पर मां दुर्गा के आकर्षण मूर्ति स्थापित है. उद्घाटन के दौरान उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने नारियल फोड़कर मां देवी की आराधना की । इस मौके पर संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि हमारे पूर्वजो ने ही देवी देवताओं की पूजन करने की जो परंपरा आरंभ की है उसमें कई कारण है पूजन समारोह के माध्यम से परिवार और समाज में एकता की भावना होती है निम्न वर्ग के लोगो को रोजगार उपलब्ध होती है यही कारण है कि यहां पर, पंडाल और मूर्ति दर्शन करने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद हैं यह परंपरा पूर्वजों के समय से निरंतर चलती आ रही है जो सनातन धर्म की एक पहचान है।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो रिपोर्ट इंद्रजीत सिंह भुल्लर