महज 07 वर्ष के भटके हुए विक्षिप्त बालक के परिजनों की पता तलास कर किया गया सुपुर्द

दिनांक 04-10-2024 के शाम करीबन 07.00 बजे थाना गढवा में डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चितावल में एक विक्षिप्त नाबालिक बालक उम्र करीबन 07 वर्ष का मिला है जो अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है भटक गया है जहां बहुत भीड एकत्रित हो गई है।
सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी गढवा निरी. अनिल कुमार पटेल के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस श्री शिव कुमार वर्मा व एस.डी.ओ.पी. चितरंगी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़वा श्री अनिल कुमार पटेल के द्वारा एक पुलिस टीम डायल 100 से ग्राम चितवाल रवाना किया गया।
जो पुलिस टीम ग्राम चितावल बालक के पास तत्काल पहुंची एवं नाम पता पूछने पर वह बालक विक्षिप्त होने के कारण नाम पता बताने में असमर्थ था। जिसे थाना परिसर में लाया गया व बालक के परिजनों की पता तलास हेतु बालक की फोटो को थाना क्षेत्र के सरपंच व गणमान्य नागरिको को एवं थाना व्हाट्सप ग्रुप एवं जिला व्हाट्सप ग्रुप में भेजा गया। जो ग्राम तमई से जरिये फोन पता चला कि उक्त बालक ग्राम तमई का है। जो बालक के दादा व मौसेरी दादी थाना उपस्थित आकर बताये कि बालक विक्षिप्त होने के कारण भटक गया था। बालक के दादा व मौसेरी दादी को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी गढवा निरी, अनिल कुमार पटेल, सउनि शिवाकांत बागरी, आर. अजीत उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।