आधे अधूरे कार्यों का लोकार्पण करना भाजपा सरकार का स्वभाव बन गया है ! कमलेश्वर पटेल

0 396

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहे

सीधी: मध्य प्रदेश
आज मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल विधानसभा अंतर्गतमप्र प्रदेश के जिम्मेदार उपमुख्यमंत्री ने सीधी-सिंगरौली के गोपद नदी पुल पर फोर लेन के एक तरफ के पुल का लोकार्पण कर दिया ! इस अवसर पर कांग्रेस के सी.डब्लू.सी. मेंबर कमलेश्वर पटेल ने प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि,झूठ बोलो, बार बार बोलो, बोलते रहो,भाजपा इस विद्या पर काम करती है!
वर्ष 2011 में केंद्र की यूपीए सरकार में तत्कालीन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री कमलनाथ जी ने रीवा-सीधी व सीधी से सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति प्रदान कर विंध्य क्षेत्र को बड़ी सौगात दी थी।

शर्तों के अनुसार दो वर्ष में राज्य सरकार को उक्त मार्ग बनाना था किंतु टेंडर पर टेंडर और हर टेंडर के भूमि पूजन, यह खेल पिछले 13 वर्षों से मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है।
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार करती रही!आज तो हद हो गई जब मप्र के जिम्मेदार उपमुख्यमंत्री ने सीधी-सिंगरौली के गोपद नदी पुल पर फोर लेन के एक तरफ के पुल का लोकार्पण कर दिया ! जबकि दूसरी तरफ का पुल बना ही नहीं ?
आधे अधूरे कार्यों का लोकार्पण करना भाजपा सरकार का स्वभाव बन गया है !
भाजपा नेताओं को आखिर जल्दी किस बात की है ?
यह जनता के साथ निरंतर छल हैं!
“आगे पाट, पीछे सपाट” वाले सिद्धांत पर भाजपा सरकार कार्य कर रही है।

राष्ट्रीय मार्ग एवं राजमार्ग की हालत दयनीय हो गई है बड़े-बड़े गड्ढे इससे आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। लोग असमय काल कवलित हो रहे हैं । इसके लिए भाजपा सरकार दोषी है,किंतु टोल बूथ पर टैक्स पूरा ले रहे हैं जब सुविधा नहीं तो टैक्स किस बात का ?
भाजपा कांग्रेस की योजनाओं को अपना बताकर पर्ची लगाने में माहिर है ! पर्ची वाली सरकार !!
जनता जनार्दन ही समय आने पर इसकी जवाबदेही तय करके भ्रष्ट भाजपा सरकार को आईना दिखाएगी।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment