लापता बालक के परिजनों को सुपुर्द करने पर लौटी चेहरे की मुस्कान
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान मो. 6264877120
जिले के ग्राम चंदवाही थाना बहरी में 29 सितम्बर 2024 को गुम अवस्था में मिला मानसिक रूप से विक्षिप्त मूक बधिर बालक के परिजनों की तलाश कर उसके पिता को बाल कल्याण समिति सिंगरौली के आदेश से सुपुर्द कर पारिवारिक पुनर्वास किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी आर.सी. त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि उक्त मूक बधिर बालक को अरूणोदय बाल गृह पड़रा में सुरक्षित रखा गया था एवं बालक के परिवार के सदस्यों की पतासाजी हेतु जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संभाग के अन्य जिलों के जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचित किया गया था जिसके तारतम्य में जिला बाल संरक्षण इकाई सिंगरौली द्वारा बच्चे के संबंध में सूचना सिंगरौली जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को प्रेषित की गई।
परिवीक्षा अधिकारी अनुराग पाण्डेय द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी चितरंगी द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सीधी को सूचित किया गया कि उक्त मूक बधिर बालक ग्राम पराई थाना चितरंगी जिला-सिंगरौली का निवासी है। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालक के माता-पिता के दस्तावेजों का परीक्षण कर बालक को बाल कल्याण समिति सिंगरौली के आदेश से उसके माता-पिता को सौंपा गया। बालक अपने माता-पिता को पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुआ l
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)