ग्राम बरखोह में जल उत्सव मनाकर 24 *7 जल प्रदाय योजना(ट्रायल) का हुआ शुभारंभ

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला डिंडोरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत विक्रमपुर में हर घर जल ग्राम बरखोह को ग्राम पंचायत के ठहराव प्रस्ताव पारित कर हर घर जल जल ग्राम घोषित किया गया है ।यहां वर्ष 2021 में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना का क्रियान्वयन किया गया था जिसके माध्यम से 97 परिवारों के लगभग 500 ग्रामवासियों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है ।ग्राम वासियों ने जागरूकता दिखाते हुए नलजल योजनाओं का रखरखाव अच्छे से किया है तथा घरेलू नल कनेक्शन को सुरक्षित रखा है तथा जलकर का नियमित भुगतान किया जाता है । यहां ग्रेविटी से संपवैल के मध्यम से ग्राम के सभी घरों में पर्याप्त दबाव से समुचित मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। शासन के हर घर 24 * 7 नल जलप्रदाय योजना के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु ग्राम बरखोह को सुजल शक्ति अभियान (जल हमारा _जीवन धारा )के दौरान ट्रायल हेतु चुना गया जहां 2 अक्टूबर 2024 को जल उत्सव मनाकर जल कलश यात्रा से माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते जी सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया इसके बाद पूजा _अर्चन कर नल चालू कर 24*7 नल जल योजना का शुभारंभ किया गया एवं ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई तत्पश्चात जन समुदाय को सभा के माध्यम से संबोधित किया गया । उक्त कार्यक्रम में माननीय रुदेश परस्ते जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री अवध राज बिलैया जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री राकेश परस्ते जनपद सदस्य , श्री रामनारायण धुर्वे सरपंच,श्री सुधीर दत्त तिवारी , श्री बृजेन्द्र दीक्षित ,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से श्रीमती योगिता रानी मार्को सहायक यंत्री डिंडोरी, श्री प्रमोद उपाध्याय सहायक यंत्री समनापुर , श्री बिल्लू कोल उपयंत्री, श्रीमती सुप्रिया बागेश्वर उपयंत्री,सुश्री विभा वैद्य उपयंत्री,श्री राम कृपाल धुर्वे उपयंत्री, श्री इंद्रपाल प्रजापति ब्लॉक समन्वयक, श्री रामनारायण गौतम ब्लॉक समन्वयक, समस्त क्रियान्वयन सहायक संस्थाओ के मैदानी कार्यकर्ता , श्री तीरथ प्रसाद गोसाई सचिव , श्री मनोज गोस्वामी रोजगार सहायक, स्थानीय पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए ।