राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवरेस्ट एकेडमी स्कूल लटेरी में मनाई गई

लटेरी/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवरेस्ट अकैडमी लटेरी
मनाई गई । कार्यक्रम के मुख अतिथि हज कमिटी मोर्चा विदिशा जिला अध्यक्ष श्री डॉक्टर आमिर सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी श्री पवन कुशवाहा जी विद्यालय के संचालक घनश्याम पंथी जी द्वारा महात्मा गांधी सरदार वल्लभभाई पटेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीपक प्रज्वलित किया गया और राष्ट्रपिता को नमन किया।
जबकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और महात्मा गांधी जी को याद किया । तो वहीं सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्रों को गांधी जी के बारे में बताया गया गांधी जी भारत के राष्ट्रपिता के रूप में हम सब मानते हैं । गांधी जी के दिए गए सिद्धांतों पर चलना चाहिए और हमेशा सत्य की राहों पर रहकर कार्य करना चाहिए यही नहीं गांधी जी के द्वारा चलाए गए आंदोलन पर प्रकाश दिया जिससे भारत की आजादी के लिए बहुत बड़ा बलिदान गांधी जी द्वारा दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आमिर सरकार द्वारा गांधी जी के जीवन चरित्र की व्याख्या की छात्रों के ज्ञान मनोबल पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि गांधी जी एक सत अहिंसा पर चलने वाले व्यक्ति थे जिन्होंने कम उम्र में ही भारत की स्वतंत्रता के लिए अहम योगदान दिया गया गांधी की प्रेरणा स्रोत हैं गांधी जी के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए बताया गया कि गांधीजी कम उम्र में ही बहुत बड़ा योगदान राष्ट्रपिता गांधी जी का रहा है ।
भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी श्री पवन कुशवाहा द्वारा छात्राओं का मनोबल ज्ञान चर्चा पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में बहुत ही अहम बिंदुओं को बताया गया बताया गया है कि महात्मा गांधी जी की शिक्षा बड़े ही कठिनाइयों से हुई है पर आज भारत मैं ही नहीं मध्य प्रदेश में भी शिक्षा आसान और सरल हो गई है सरकार द्वारा चलाए गए शिक्षा के क्षेत्र में योजना बहुत ही अच्छी कारगर साबित हुई है जिससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में आसान कर दिया गया है और हर एक छात्रा को प्राथमिक शिक्षा लेना अनिवार्य है
कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी उपस्थित थे घनश्याम पंथी मोनिका करण विश्वकर्मा मनीषा पंथी कौशल्या पंथी नेहा पंथी मंतशा खान वर्षा सिसोदिया सपना कुशवाहा एवं छात्र उपस्थित रहे
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट