घोषी के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान की जन जागरूकता जारी

घोषी (जहानाबाद) स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में घोषी प्रखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जन जागरूकता अभियान लागातार जारी है , वही लखावर ग्राम पंचायत के मोसिमासराय , नौशहरा, कुर्मी विगहा, आदि गाँव में स्वच्छता अभियान के तहत नाली व गलियों की सफाई किया गया, वही स्वच्छता ही सेवा के मूल भावना को लेकर साहोबीघा ग्राम पंचायत के रामगंज उच्च विद्यालय में छात्र- छात्राओं के बीच खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन कर सामुदायिक स्वच्छता का संदेश दिया गया, यहाँ बता दे कि स्वच्छता अभियान का यह कार्यक्रम दो अक्टूबर तक संचालित की जायगी, वही प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में स्वाभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता विषय पर नुकड़ नाटक का मंचन किया गया जहाँ कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने कहा कि स्वच्छता मानव के स्वाभाव में बसता है जहाँ व्यक्ति खुद को स्वच्छ व गाँव गलियों को साफ व स्वच्छ रखकर वातावरण को सुंदर बनाता है, और ईस प्रकार स्वभाव से स्वच्छता और स्वच्छता से हमारी संस्कार बनता है, वही विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखण्ड समन्यवयक सोनी कुमारी, स्वच्छता ग्राही, आजाद पासवान, प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार, शिक्षक बिंदु कुमारी, शिक्षक, दिलीप कुमार, पहलाद कुमार समेत कई लोग मुख्य रूप से शामिल थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार