गौनाहा प्रखंड बाढ़ में बहा दो मुख्य सड़क। आवागमन बाधित कई गांवों का टूटा संपर्क।

0 831

बिहार।गौनाहा / प्रखंड नरकटियागंज जमुनिया मुख्य मार्ग में जमुनिया पंचायत के प्रेम नगर तीन दिनों के बारिश के बाद अप्रोच टूट जाने से नरकटियागंज जमुनिया भिखना ठोरी जाने वाली मुख्य मार्ग में आवागमन पिछले तीन दिनों से बंद है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही महुई पंचायत के सोनबरसा गांव से उत्तर जाने वाली पक्की सड़क जो हस्ती बैरिया, महुआवा होते हुए बनहवा परसा तक जाती है । सोनबरसा गांव से उत्तर रवि बाबू के बगीचा के पास नदी ने रोड को अपने आगोश में ले लिया है । जिससे उक्त गांवों में आना-जाना बिल्कुल बंद हो गया है। स्थानीय मुखिया शहर चौधरी, सोनबरसा गांव निवासी विकास मिश्रा, रंजीत साह उर्फ चरित्र साह, अनिरुद्ध महतो, महात्म उरांव,नागेंद्र साह,पूर्व वार्ड सदस्य चांदमझी, शिक्षक पप्पू सिंह, तुलसी महतो, सुमन कुशवाहा इत्यादि ने शासन शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है की बनहवा परसा जाने वाली सड़क का मरमती कार्य यदि नहीं कराया गया तो क्षेत्र में आने जाने वालें लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है उक्त सड़क को 2 महीने पहले नदी क्षतिग्रस्त कर दिया था लेकिन इस बार की वर्षा और बाढ़ ने सड़क को पूरी तरह अपने आगोश में लेकर निगल लिया। स्थानीय मुखिया द्वारा दो महीना पहले विभागीय पदाधिकारियों को कटाव स्थल पर बुलाकर अवगत करवाया था। लेकिन विभाग द्वारा समय रहते सार्थक पहल नहीं किया जिसका परिणाम आज क्षेत्र के आम आवाम भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने बताया कि थरुहट क्षेत्र के विकास पर वर्तमान राज्य सरकार का ध्यान ही नही है। जबकि थरुहट क्षेत्र विकास के लिए केंद्र सरकार अनेकों योजनाएं उपलब्ध कराई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment