समस्त अहीर महासभा ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडौरी-डिंडौरी के अहीर समाज के सामाजिक लोगो ने अहीर महासभा के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौपा। अहीर महासभा की मांग है डिंडौरी जिले के सभी ब्लाकों में पिछड़ा वर्ग बालक,बालिका छात्रावास सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। पिछड़ा वर्ग छात्र छात्राओं से जो शुल्क लिया जाता है उसे माफ किया जावे। डिंडौरी जिले के वन ग्रामो में निवास करने वाले पिछड़ा वर्ग समुदाय को काबिज भूमि का पट्टा दिलवाई जाए।जिले में निवास करने वाले अहीर समाज जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर उन्हें खाद,बीज निशुल्क दी जावे।अहीर समाज जो दुग्ध का व्यवसाय कर जीवनयापन कर रहे है उन्हें अच्छी दुधारू नस्ल की गाय भैंस अनुदान में दिलाई जावे साथ ही पशु अभ्यारण बनाया जाए। जिले के कुछ गांवों में आदिवासी समाज के द्वारा सनातन धर्म,रीति रिवाज को मनाने से रोका जाता है उन पर कठोर कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर के नाम ज्ञापन
समस्त अहीर महासभा ने कलेक्टर के नाम से भी ज्ञापन सोप कर जिले के सभी ब्लाकों में सामुदायिक भवन निर्माण में त्वरित कार्यवाही करने एवं जिला मुख्यालय के सुबखार में ओबीसी कन्या छात्रावास को दिया जावे जिसमे अभी संस्क्रत विघालय संचालित है रिक्त करा कर कन्या छात्रावास संचालित किया जावे। ज्ञापन सौपने के दौरान जिले के अहीर महासभा के पदाधिकारी सहित अहीर समाज के लोग उपस्थित रहे।